Tuesday, October 20th, 2026

छग के कांग्रेस नेताओं ने असम में संभाला मोर्चा,कार्यकतार्ओं को कर रहे हैं प्रशिक्षित

रायपुर
जब से कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विस चुनाव के लिए आबर्ज्वर व विकास उपाध्याय को प्रभारी बनाया है,छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने वहां चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। बारी बारी से वे पहुंच कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकतार्ओं को सक्रिय करने के साथ चुनावी गुर भी सिखा रहे हैं। इसका काफी फायदा पार्टी को मिलता दिख रहा है। अभी विकास के अलावा विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, रूचिर गर्ग, सुरेन्द्र शर्मा और अरूण भद्रा को असम में डटे हुए हैं। गुवाहाटी के बाद थरवा विस में उन्होने कार्यकतार्ओं को शिविर के माध्यम से सक्रिय किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बूथ स्तर में कांग्रेस कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण देकर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति को लेकर प्रियंका गाँधी से दिल्ली में कई दौर की बैठकें हाल ही के महिनों में हो चुकी है। भूपेश बघेल ने इसी पर केन्द्रित असम चुनाव को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सत्ता में वापसी को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, रूचिर गर्ग, सुरेन्द्र शर्मा और अरूण भद्रा को असम भेजकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं को बूथ स्तर पर प्रशिक्षित करने तैनात कर दिया है।गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकतार्ओं को दो दिन का प्रशिक्षण देने के पश्चात् आज से विधानसभा स्तर पर इसकी शुरूआत कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि उनके प्रभार वाले जिला शिवसागर के अन्तर्गत थरवा विधानसभा क्षेत्र में 145 बूथ कमेटी के कांग्रेस कार्यकतार्ओं को आज इन वरिष्ठ नेताओं द्वारा 4 घंटे तक प्रशिक्षण दिया गया।

कांग्रेस कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण देते हुए राजेश तिवारी ने एक-एक बारिकियों पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं का ध्यान केन्द्रित किया और कहा, वे वाल राइटिंग से लेकर ग्रामीण अंचल से जुड़े रोड, नाली, पानी, बिजली से लेकर उन सारे मुद्दों को मतदाताओं पर केन्द्रित करें, जिन चीजों से उनका हर वक्त सामना होता है। प्रशिक्षकों के इस प्रशिक्षण शिविर में असम कांग्रेस कार्यकतार्ओं का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। विकास उपाध्याय ने कहा, यह प्रशिक्षण असम के सभी विधानसभा में बूथ स्तर पर दी जाएगी और इसके माध्यम से कांग्रेस के विचारधारा को शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल में एक-एक घरों और सभी मतदाताओं तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर पर कांग्रेस के लोगों को सक्रिय कर असम में कांग्रेस की सरकार बनाने सफल होंगे। बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता तय करेगा कि असम के मतदाता क्या चाहते हैं। विकास उपाध्याय ने कहा, इन्हीं बूथ के माध्यम से हम भाजपा के पाँच साल की नाकामियों को मतदाता तक पहुँचाएंगे, उन्हें बताएंगे कि सत्ता हासिल करने भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, उसे वह पूरा नहीं कर सकी।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री बघेल स्वयं भी कई प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं को सक्रिय करेंगे।

 

#कांग्रेस नेता

Source : Agency

पाठको की राय